सहारनपुर। टैक्स के बकाया की वसूली के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को अभियान तेज करते हुए बकाया नहीं चुकाने वाले कई लोगों की संपत्तियां सील की। करीब नौ लाख रुपये का टैक्स भी वसूला गया है।
निगम की टीम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली रोड पहुंची और बकाया टैक्स वसूली के लिए बकाएदारों पर कार्रवाई की। टीम कुल पांच बकाएदारों पर पहुंची थी। जिनमें से तीन दुकानें सील की र्गइं, जबकि दो दुकानदारों द्वारा मौके पर ही टैक्स भरने की वजह से कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले बृहस्पतिवार की शाम भी निगम ने सर्किट हाउस रोड पर छह भवन और टावर सील किए थे। दो दिन चले अभियान में आठ संपत्तियां सील की, जबकि नौ लाख रुपये का बकाया टैक्स वसूला गया। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी और उनकी टीम और कर अधीक्षक विनय कुमार शर्मा समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।