फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविरों में सिखाई जाती है देशभक्ति

Sun, 23 Oct 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वीबी पटेल इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बच्चों ने रैली निकाल कर बेटी बचाने व साफ सफाई रखने का संदेश देने के साथ ही स्काउट व गाइड की अनेक क्रियाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
समापन समारोह का शुभारंभ विधायक प्रदीप चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि स्काउट एंड गाइड शिविरों में देशभक्ति और माता पिता की सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपने जीवन में एक बार जरूर इस तरह के शिविर में भागेदारी करें।

इसके बाद बच्चों ने टेंट, इमरजेंसी पुल, मीनारें, बिना बर्तन भोजन बनाना, जंगल मार्च खोज के चिह्न आदि स्काउट गाइड की क्रियाओं का प्रदर्शन किया। सुबह के समय बच्चों ने स्काउट गाइड के राज्य संगठन आयुक्त विवेक सूर्यवंशी व सोनिया धीमान के नेतृत्व में रैली निकाली।
विज्ञापन


इसमें बच्चों ने नारों के माध्यम से बेटी बचाने व साफ व सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य ब्रह्म सिंह पंवार ने आगंतुकों का आभार जताते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

चेयरमैन इनाम शाकिर, जगदीश पंवार, विजय शंकर सैनी, मोहित सैनी, राहुल सिरोही, संकेत कुमार, विश्वास कुमार, जोगेंद्र सिरोही, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, गौरव कुमार, कुमारी अंकिता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें