फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता पुत्र गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। गंदेवड़ मार्ग पर रविवार सायं कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

चिलकाना-गंदेवड़ मार्ग पर विकासनगर निवासी अब्दुल मलिक पुत्र रहीम अपने दस वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी से सहारनपुर से विकासनगर लौट रहा था। वह टोडरपुर गांव के निकट पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिता-गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक तथा उसमें सवार लोग कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी चिलकाना पुलिस तथा एंबुलेंस को दी। इस पर चिलकाना थाना प्रभारी सत्येंद्र राय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें