फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार व्यापारी की मौत

विज्ञापन
सुरेश राणा का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। शुक्रवार की रात में अपने बेटे को रेलवे स्टेशन लेने जा रहे स्कूटी सवार व्यापारी को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे व्यापारी घायल हो गए। पुलिस कर्मी घायल को सीएचसी ले गए, वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर के गुरुद्वारा चौक मोहल्ला सरावज्ञान निवासी व्यापारी सुरेश राणा शुक्रवार की रात्रि में करीब पौने दस बजे अपने बेटे को रेलवे स्टेशन से लेने स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही सुरेश राणा देवबंद रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे सुरेश राणा का सिर सड़क में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे नगर निवासी बसपा नेता जगपाल सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर तुरंत पहुंची 112 पुलिस व थाना पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया, वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। व्यापारी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक व्यापारी के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया सड़क दुर्घटना में व्यापारी की मौत हो गई है। परिजनों के कार्रवाई हेतु तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई होगी।
हरियाणा में करंट से युवक की मौत
तीतरो। नगर के युवक की हरियाणा में विद्युत करंट से हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला कानून गोयान निवासी ओमकार सैनी का 35 वर्षीय पुत्र सौरभ हरियाणा के पानीपत में एक फैक्टरी में काम करता था। शनिवार की सुबह बरसात के मौसम में वह अपने कार्य पर जाने से पूर्व एक दुकान पर चाय पीने के बाद जैसे ही चला तो पास में खड़े विद्युत पोल में आए करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के घर पर देर शाम तक सांत्वना देने वालों का ताता लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें