फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
भूतेश्वर मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट खेलते नकुड व मंसूरपुर टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जा रही सेठ घनश्यामदास गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को एक मुकाबला हुआ। इसमें एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ए टीम ने ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 18.3 ओवर में मात्र 73 रन पर आउट हो गई। आर्यन ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के लिए नितिन, शाहनवाज व अभिषेक ने तीन-तीन विकेट लिए। 74 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मात्र 6.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। इस प्रकार एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीता। एसबीबीए एकेडमी के लिए रक्षित ने 21 और सत्यम ने 16 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच नितिन सैनी को चुना गया। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान, साजिद उमर, आमिर कुरेशी, रणधीर कपूर, राजीव गोयल, मृदुल गर्ग, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें