सहारनपुर में प्रभु श्री हनुमान और श्री बालाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में विशेष अनुष्ठान आयोजित किए, जिनमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हर तरफ भगवान हनुमान और बालाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे।
तहसील शिव मंदिर में सुबह सात बजे अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय के नेतृत्व में प्रभु जी का परिवार के सदस्यों ने भगवान हनुमान का महा अभिषेक किया। इससे पूर्व दिल्ली रोड स्थित गऊशाला में हवन-यज्ञ किया गया। इसके पश्चात हनुमान जी को 1008 फलों का भोग, फूलों द्वारा सहसार्चन, गऊ पूजन, 108 कन्या पूजन, 108 ब्राह्मण पूजन किया गया।
शाम के समय 108 हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। रात में भगवान को भोग अर्पित कर भंडारे का आयोजन हुआ। अधिष्ठाता अभिषेक कृष्णात्रेय ने कहा कि बजरंगबली की पूजा अति फलदायी है। वीर हनुमान जल्द प्रसन्न होकर अपने भक्त के कष्टों को हर लेते हैं। इस दौरान आचार्य संजीव शास्त्री, अशोक शर्मा, प्रवीन कुमार शर्मा, पंकज मोहन, सुनील पुंडीर, मनोज त्यागी, ओम प्रकाश, रमन मक्कड़, अनिल शर्मा, हेमंत तनेजा उपस्थित रहे।
बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में चल रहे श्री रामायण के पाठ को विश्राम दिया। सुबह से ही धाम में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज, रिक्की सहगल, रतन, सचिन जग्गी, प्रमोद माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित किए। रतन रसिक, अयोध्या प्रसाद, विनोद तोमर ने भजन सुनाते हुए कहा कि जन्म उत्सव आपका हम आज मनाएंगे, नाचेंगे, झूमेंगे हम खुशियां मनाएंगे।
अतुल जोशी महाराज ने कहा कि ज्योतिष गणना के अनुसार हनुमानजी का जन्म लगभग एक करोड़ 85 लाख 58 हजार 112 वर्ष पहले चैत्र मास की पूर्णिमा को हुआ था। प्रभु हनुमान आज भी चिरंजीवी हैं, जहां भी श्री राम कथा होती है, वहां हनुुमान जी विराजमान रहते हैं। इस दौरान दिनेश गोयल, प्रवीण मित्तल, बलबीर सिंह, सुरेंद्र, अनिल, शीला, अनिल सैनी, सुभाष सैनी, विनोद शुक्ला, आचार्य शुभम कौशिक, अनूप अहलुवलिया, अंकित गुप्ता, नवीन वालिया, आशु, प्रदीप कमार पांचाल मौजूद रहे।
मल्हीपुर रोड स्थित मां काली महाभैरव मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर में हनुमान जयंती मनाई गई। मंदिर संस्थापक बाला देवी के नेतृत्व में सुंदरकांड का पाठ किया गया। बाला देवी ने मां दुर्गा और हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान किशन मल्होत्रा, सुशील धीमान, ललित, भूपेंद्र शर्मा, अनुज जैन, लाखन सिंह, मोहन त्यागी, मोंटी, वेद प्रकाश, सुशील मित्तल, संजय शर्मा, अरुण पुंडीर, प्रवीन गुप्ता, आलोक जैन, सुषमा, मंजू, रेखा जैन, कुसुम, सारिका जैन, ममता, अंजली उपस्थित रहे।
पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में मां जगदंबा कुटुम्ब अध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। पंडित प्रगीत कौशिक ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। भगवान को सवा दो मन लड्डूू अर्पित करने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान संरक्षक पंडित कृष्ण कुमार कौशिक, पंडित ललित कपिल, पंडित अमरीश वशिष्ठ, पंडित अत्रिश, पंडित नीतिन शाडिल्य, पंडित प्रणयन कौशिक, उदिव वर्मा, प्रशांत शर्मा, अमित सैनी मौजूद रहे।
मोहल्ला मटिया महल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रातकाल भगवान श्री गणेश का पूजन पंडित नीरज मिश्रा, पंडितर गिरधर वत्स, पंडित निकुंज शर्मा, पंडित वासु वत्स ने कराया। इसके पश्चात सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस दौरान पूनम, पूजा, ईशा, तनु, रोहित, मोहित, अंजु, दया मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर में अधिष्ठाता पंडित रोहित वशिष्ठ ने पूजा अर्चना कराई।
नुमाइशकैंप स्थित श्री श्री गोदवी मंदिर में वंदेमातरम चिंगारी एक ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान के तत्वाधान में हनुमान जयंती मनाई गई, जिसमें पंडित अनिल कृष्ण कौदंड, पंडित उद्धव कौदंड ने हवन यज्ञ कराया। मुख्य आकर्षण बाला ही मेहंदीपुर से लाई गई ज्योत रही। इसके साथ ही पंचमुखी हनुमान जी के समक्ष 108 हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इस दौरान राजेंद्र अनेजा, सुशील मलिक, गायत्री धवन, पूनम सिंह पुंडीर, रमन दास, रमन, ममता चानना, कन्हैया चानना, सुभाष शर्मा, राधेश्याम, गौरव अरोड़ा उपस्थित रहे।
ब्रहमपुरी कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम में श्री सर्वगुण संपन्न कष्ठ निवारण बालाजी धाम ट्रस्ट द्वारा जन्मोत्सव मनाया गया। महंत केदार प्रसाद भारद्वाज व अर्चना भारद्वाज के नेतृत्व में महा आरती की गई। मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बालाजी महाराज को देसी घी लड्डू और 56 भोग अर्पित किए गए। श्री राम दरबार, राधा कृष्ण, शिव पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान प्रधान सुशील पाहुजा, सुलेखचंद, बबली पसरीचा, अश्वनी गोयल, हिमांशु अरोड़ा, राकेश धमीजा, मधुज पाहुजा, अनामिका, अंजना, कोमल चावला, डाक्टर जगपाल, रोहित मौजूद रहे। शंकरपुरी कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में ऊँ शिव बालाजी सेवा समिति तत्ववाधान में जयंती मनाई गई। हनुमान भगवान को चोला अर्पित कर भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान अश्वनी अग्रवाल, संजय मेहता, सुशील गुप्ता, प्रवीण वर्मा, नितिन गर्ग, आशीष गोयल, सुशील गुप्ता, प्रवीण वर्मा, नितिन गर्ग, रविंद्र मित्तल उपस्थित रहे।