सहारनपुर। कांग्रेस ने भी जनपद की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शहर सीट पर पूर्व में ही कांग्रेस सुखविंदर कौर को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। बाकी बची छह सीटों पर पार्टी हाईकमान ने प्रत्याशी घोषित किए। इन प्रत्याशियों में एक और महिला को भी जगह दी गई।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। कांग्रेस ने बेहट से पूनम कांबोज, नकुड़ से रणधीर सिंह, देवबंद से राहत खलील, आरक्षित सीट रामपुर मनिहारान से ओमपाल सिंह, गंगोह से अशोक सैनी को टिकट दिया है। सहारनपुर देहात से संदीप राणा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने जिले की सात में दो सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारे है। शहर सीट से सुखविंदर कौर को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। जबकि बेहट से पूनम कांबोज को टिकट दिया है। इसके साथ ही अन्य पांच सीटों पर जातीय समीकरण के आधार पर प्रत्याशी उतारे गए हैं।
कांग्रेस के प्रत्याशी
1- बेहट से पूनम कांबोज
2- नकुड से रणधीर सिंह
3- सहारनपुर नगर से सुखविंदर कौर
4- सहारनपुर देहात से संदीप राणा
5- देवबंद से राहत खलील,
6- रामपुर मनिहारान से ओमपाल सिंह
7- गंगोह से अशोक सैनी
कांग्रेस के नकुड़ प्रत्याशी रणधीर सिंह- फोटो : SAHARANPUR
कांग्रेस नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सुखविंदर कौर- फोटो : SAHARANPUR
कांग्रेस की बेहट प्रत्याशी पूनम कांबोज- फोटो : SAHARANPUR