फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध के नमूने लिए

Fri, 16 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दूध के सैंपल लेती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में सप्लाई हो रहे दूध की चेकिंग के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। जिससे दूधियों में खलबली मच गई। टीम ने जबरन आधा दर्जन से अधिक दूधियों को रोक कर दूध के नमूने लिए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कलक्ट्रेट के सामने से गुजर रहे दूधियों को रोकना शुरू किया और उनकी केन से दूध का सेंपल लिया।

जांच टीम को देखते ही दूधियों में खलबली मच गई। कई दूधियों ने भागने का प्रयास किया जिन्हें जबरन रोका गया, जबकि कुछ ने रास्ता ही बदल लिया। कई दूधिए तो चेकिंग की सूचना मिलते ही रास्ते से लौट गए।
विज्ञापन


यहां टीम ने चार दूधियों के दूध के नमूने लिए। इसके बाद टीम ने पेपर मिल रोड पहुंचकर दूधियों की केन से दूध का सेंपल लेना शुरू किया तो वहां भी यही स्थिति बन गई। टीम ने वहां से तीन नमूने लिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुलजार निवासी ग्राम सूबरी ख्वाजा, इरशाद निवासी ग्राम माही, संजीव निवासी ग्राम जंधेड़ा, इखलाक निवासी ग्राम हसनपुर, संजय कुमार निवासी ग्राम लखनौती, सलमान निवासी ग्राम बेलड़ा जुनारदार तथा भुल्लड़ निवासी ग्राम मीरपुर नांगल के दूध के केन से कुल सात नमूने लिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, सुधीर कुमार, राहुल शुक्ला, विशाल गुप्ता, रिंदल यादव शामिल रहे। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि शहर के मोहल्लों एवं डेरी पर दूध की सप्लाई करने वाले दूधियों से दूध के नमूने लिए गए हैं। अभी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें