फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर रैली: लखीमपुर कांड पर अखिलेश यादव का हमला, त्योहार के बाद योगी सरकार के दिन खत्म

Sun, 10 Oct 2021 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सहारनपुर में जनसभा करने पहुंचे। यह जनसभा कई मायने में अहम मानी जा रही है, क्योंकि सपा की तरफ से विधानसभा चुनाव का आगाज भी आज हुआ है। वहीं जनसभा के माध्यम से सपा नेता द्वारा सियासी समीकरण साधने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहारनपुर के तीतरो में आज रैली को संबोधित करने पहुंचे। अखिलेश यादव की जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ता ढोल, बाजे की थाप पर नाचते हुए और नारेबाजी करते रैलीस्थल पर पहुंचे। दोपहर दो बजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हैलीकॉप्टर पहुंचा, जहां से वाया कार पूर्व मंत्री स्व. चौधरी यशपाल सिंह की 100वीं जयंती के मौके पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे और फिर सीधा मंचस्थल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


रैलीस्थल के मंच से जनता का अभिवादन करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि त्योहारों के बाद योगी सरकार के दिन खत्म होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि धोखा देने वालों और झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ नाम बदलने में विश्वास रखते हैं, नाम बदलने के अलावा प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बेच दिए, ट्रेन बेच दीं, बंदरगाह बेच दिए। 

इसके अलावा उन्होंने पश्चिमी यूपी के राजनीति की धुरी किसानों की नब्ज पर भी खूब हाथ रखा। कहा कि समाजवादी पार्टी किसान को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, लेकिन इनकी सरकार में किसान को गाड़ी से कुचला जाता है। अखिलेश यादव पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और पूर्व मंत्री चौधरी यशपाल सिंह का जिक्र कर भावनात्मक रूप से लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश भी करते नजर आए। 

इसके अलावा लखीमपुर खीरी गोरखपुर और कानपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के राज में किसान कुचला जा रहा है, कानून को कुचलने की कोशिश की जा रही है और एक दिन ऐसा आएगा कि यह संविधान को भी कुचलने का काम भाजपा करेगी। अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि मौजूदा सरकार सब कुछ बेचने की तैयारी में है।

विज्ञापन


समीकरण साधने की तैयारी में अखिलेश, पश्चिमी यूपी से किया चुनाव का आगाज 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीतरो में की गई जनसभा कई मायने में अहम मानी जा रही है, क्योंकि सपा की तरफ से विधानसभा चुनाव का आगाज भी हुआ है। जनसभा के माध्यम से सपा नेता सियासी समीकरण साधने के साथ ही कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर किसानों को लामबंद करने का भी प्रयास कर रहे हैं।
 
यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक दलों ने अपने कार्यक्रम बढ़ा दिए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में यह पहली जनसभा थी। चूंकि तीतरो कस्बा गंगोह विधानसभा क्षेत्र में आता है, जबकि यह क्षेत्र कैराना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस लिहाज से यहां होने वाली जनसभा सहारनपुर के साथ ही शामली और मुजफ्फरनगर के भी सियासी समीकरण साधने के लिए अहम मानी जा रही है। आज की जनसभा में सहारनपुर के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले से भी सपा नेता पहुंचे।  

यह भी पढ़ें: दर्दनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम, मां को सुनाई थी आपबीती, सुनकर उड़ गए थे अफसरों के होश

अखिलेश के कार्यक्रम को सफल बनाने को झोंकी ताकत 
इससे देवबंद के तीतरो में सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को सपा नेताओं ने क्षेत्र के अनेकों गांवों का दौरा किया। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शमशाद मलिक, तौफीक अहमद और वाजिद त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांव में जाकर लोगों को सपा की नीतियां बताते हुए 10 अक्तूबर को तीतरो में होने वाले अखिलेश यादव के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि अखिलेश यादव का यह कार्यक्रम एतिहासिक होगा और इससे आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार होगी। 

रैली के संयोजक चौधरी इंद्रसेन ने अधिकारियों को बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता पूरे अनुशासन के साथ व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। जो लोग व्यवस्था में रहेंगे, उनकी सूची प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई। एसपी देहात अतुल शर्मा, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ गंगोह मोहम्मद रिजवान, सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया मौजूद हैं। उधर, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने बताया कि लोकतंत्र बचाने व किसान, मजदूर की समस्याओं से जनता को अवगत कराने के लिए रैली का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय नेताओं में भीड़ दिखाने की होड़ 
तीतरो में होने वाली जनसभा में सपा के स्थानीय नेता भी अपने समर्थकों की भीड़ दिखाने की होड़ रही। क्योंकि विधानसभा चुनाव के लिए हर नेता अपना टिकट पक्का कराने के प्रयास में लगा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में पहुंचने के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं से संपर्क साधे गए, साथ ही सोशल मीडिया के जरिये भी समर्थकों से अपील भी की गई। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज

अखिलेश यादव के सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान 
मुजफ्फरनगर में महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से 18 अक्तूबर को बुढ़ाना में होने वाले अखिलेश यादव के सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 अक्तूबर को बुढ़ाना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें