फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: युवकों ने युवती को जबरन गाड़ी बैठाने की कोशिश, मचा अपहरण का शोर

Tue, 07 Nov 2023 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा में कार से आए दो युवकों ने एक युवती घर छोड़ने की बात कहते हुए गाड़ी में खींचा। वहीं युवती को जबरन कार में बैठाने की घटना के बाद मौके पर अपहरण का शोर मच गया।
विज्ञापन
कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा की रामनगर कॉलोनी में कार से आए दो युवकों ने एक युवती घर छोड़ने की बात कहते हुए गाड़ी में बैठने के लिए कहा। आरोप है कि युवकों ने जबरन युवती को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, जिसके बाद युवती ने शोर मचा दिया तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन


रामनगर कॉलोनी निवासी एक युवती बाजार से घर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक, तभी जान-पहचान के दो युवक रास्ते में कार में उसको मिल गए, जिन्होंने युवती को कार से घर छोड़ने की बात कही। युवती ने मना कर दिया, लेकिन आरोपी बार-बार उसे कार में बैठने के लिए कहते रहे और जबरन कार में बैठाने की कोशिश की।

इस पर युवती ने शोर मचा दिया तो आरोपी फरार हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस नी भी जांच की। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिल गई। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें