फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, दो किशोरों की मौत

Tue, 07 Nov 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गागलहेड़ी में खड़े ट्रक मे पीछे से घुसी स्कूटी। संवाद
विज्ञापन
गागलहेड़ी। देहरादून हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी सवार दो किशोर पीछे से जा टकराए। दुर्घटना में दोनों किशोरों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव हरोड़ा निवासी मुकीम (16) पुत्र रमजानी और अयान (15) पुत्र महबूब स्कूटी से किसी कार्य के लिए सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गागलहेड़ी आ रहे थे। जैसे ही वह देहरादून रोड पर शिवालिक ढाबे के निकट सब्जी मंडी के सामने पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराए। दुर्घटना में मुकीम का सिर ट्रक से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, ज़बकि अयान गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अयान को सहारनपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के कारण उसे चिकित्सकों ने देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों किशोरों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने बताया कि मुकीम के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें