सहारनपुर में पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी आकाश तोमर से मिलकर निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई न करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेकसूर को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। जो कसूरवार है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिसका जिनता कसूर है उसको उतनी सजा मिलनी चाहिए।