सहारनपुर जनपद में तीतरो कस्बे के दो हिस्ट्रीशीटरों ने थाने पहुंचकर भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई। दोनों हिस्ट्रीशीटर फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
मोहल्ला महाजनान निवासी हिस्टीशीटर विकास पुत्र राजपाल सिंह गत आठ वर्षों से अपराध की दुनिया में था, जबकि कोलाखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर अश्वनी पुत्र राजेश शर्मा 14 साल से लापता चल रहा था। प्रदेश सरकार की पहल संकल्प अभियान के तहत एसएसपी सहारनपुर की अपील पर कोतवाली तीतरो कार्यालय में शनिवार को उक्त दोनों हिस्टीशीटरों ने पहुंच कर आत्मसमर्पण करते हुए भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई।
कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि कई दिनों से अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान में पुलिस की टीम लगाई गई थी। उसी के दृष्टिगत उक्त दोनों ने कोतवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है।