फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अमृत सरोवर में डूबने से दो बच्चों की मौत, रजबहे का पानी भरने से बढ़ गया था जलस्तर

Wed, 16 Jul 2025 08:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव मनमजरा में अंश और यश दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए थे। बढ़ा जलस्तर देखकर अन्य बच्चों ने नहाने से मना कर दिया, मगर अंश और यश कूद गए। उनकी लाशें ही बाहर आ सकीं। 
विज्ञापन
यश और अंश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहट कोतवाली क्षेत्र के मनमजरा गांव में अंश (12) पुत्र मोहनलाल व यश (8) पुत्र नवीन की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गोगा म्हाड़ी के पास स्थित तालाब पर गए थे। नहाते वक्त दोनों अधिक गहराई में जाने से डूब गए। किसी तरह शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सोमवार शाम गांव मनमजरा के कुछ बच्चे गोगा म्हाड़ी के सामने स्थित अमृत सरोवर पर नहाने गए थे। इस तालाब में रजबहे का पानी भरने से जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। पानी ज्यादा देखकर बाकी बच्चे तो वापस लौट गए, जबकि अंश व यश तालाब में घुस गए। नहाते वक्त गहराई में चले और डूबने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर उन्हें डूबता देख आसपास के लोग दौड़कर तालाब किनारे पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा गए और कहीं दिखाई नहीं दिए।
 

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के कुछ युवक तैरना जानते थे। उन्होंने तालाब में घुसकर दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, पुलिस ने बताया कि घटना की थाने पर कोई जानकारी नहीं दी गई।
 
विज्ञापन

मोहनलाल की इकलौती संतान था अंश
मृतक अंश मोहनलाल की इकलौती संतान था। थोड़ी से खेतीबाड़ी व मजदूरी करके वह बेटे की परवरिश कर रहा था। अंश पास के गांव इश्हाकपुर चेंची के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में पढ़ता था और कक्षा पांच का छात्र था। उसकी मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो रही है। यश चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था, उसके पिता नवीन मजदूरी करते हैं। गांव में दो बच्चों की मौत के बाद माहौल बेहद गमगीन था।

ये भी देखें...
Saharanpur: कैराना सांसद इकरा हसन से अभद्र व्यवहार, एडीएम ने कहा- कार्यालय से बाहर जाइए    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें