फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder or Suicide: पेड़ पर टंगी थी चादर, हटाते ही दिखा छात्र का शव, परिजन बोले- मार डाला हमारा बच्चा

Mon, 14 Jul 2025 05:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: भटपुरा गांव में कक्षा नौ के छात्र आदित्य की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की और हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
आदित्य की फाइल फोटो और थाने पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव भटपुरा में कक्षा नौ के छात्र का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने ग्रामीणों ने साथ मिलकर थाने का घेराव कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

 

सोमवार सुबह गांव भटपुरा निवासी मनोज उर्फ मंजू के बेटा आदित्य (15) का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। शव चादर से ढंका था। जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।  परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने का घेराव कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को वापस भेज दिया। मृतक के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाकर नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बड़गांव विनय शर्मा से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। देवबंद सीओ रविकांत पाराशर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें