फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पूर्वी यमुना नहर के पुल से नीचे गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 27 Dec 2023 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। बताया गया कि किसान मंडी से आलू बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पूर्वी यमुना नहर के पुल से नीचे गिर गया। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहट थानाक्षेत्र में मंडी से आलू बेचकर लौट रहे एक किसान का ट्रैक्टर पूर्वी यमुना नहर के पुल से नीचे गिर गया। हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे बेहट-दयालपुर रोड पर सरकारी अस्पताल के पास हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मुर्तजापुर निवासी विनोद (50) पुत्र धर्म सिंह बेहट स्थित सब्जी मंडी से आलू बेचने के बाद ट्रैक्टर-बुग्गी लेकर वापस लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: deoband: बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा, एक्स पर पोस्ट से मचा हड़कंप, पुलिस ने दबोचा मदरसे का छात्र
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर के पुल पर अचानक विनोद ट्रैक्टर के ऊपर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रैक्टर पुल से नीचे नहर के सूखे हिस्से में जा गिरा और पलट गया, जिसके नीचे दबने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना मृतक के गांव में दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने मृतक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया, कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन मृतक किसान के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद शव को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें