फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दूसरे दिन भी छाया घना कोहरा, ठिठुरे लोग, जनजीवन प्रभावित

Wed, 27 Dec 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में दूसरे दिन भी घना कोहरा रहा। सुबह के समय दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही, जिसकी वजह से हाईवे पर मालवाहक वाहनों की गति बेहद कम रही। कोहरे के कारण सर्दी का असर भी बढ़ा है। न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। आगामी दिनों में सर्दी के और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

सोमवार की रात आठ बजे से ही कोहरा आना शुरू हो गया था। रात 12 बजे तक दृश्यता 20 से भी कम हो गई थी। घने कोहरे के बीच विद्यार्थी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। शहरी क्षेत्र में पूर्वाह्न 11 बजे तक लगभग 50 फीसदी कोहरा छंट चुका था और 12 बजे के बाद धूप अच्छे से निकली, लेकिन कुछ ही देर बाद हल्के बादल निकल आए। देहात की बात करें तो वहां शहर की तुलना में एक घंटा देरी से मौसम खुला। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान जो सोमवार को 7.8 था वह गिरकर 7.5 पर आ गया। अधिकतम तापमान भी सोमवार के 24.2 डिग्री सेल्सियस की तुलना में कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
सर्दी में सावधानी बरतें सांस और दिल के रोगी

सहारनपुर। सर्दी में सांस और दिल के रोगियों को खास सतर्क रहने की जरूरत है। सर्द मौसम में हार्ट अटैक के मामले में बढ़ जाते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने सर्दी में बीमारियों से बचने और बीमार होने के बाद स्वस्थ होने के लिए सुझाव दिए हैं। सर्दी में नसें सिकुड़ने से रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है। इससे दिल से लेकर दिमाग तक खून की आपूर्ति प्रभावित होने से दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक, लकवा आदि का खतरा बढ़ जाता है। इसी तरह सर्दी में पांच साल तक के बच्चों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। संक्रमण का खतरा बढ़ने से निमोनिया की शिकायत ज्यादा रहती है। किसी भी तरीके की दिक्कत होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों के लिए सलाह

- बुजुर्ग धूप में रहें, ठंड में सैर नहीं करें, हल्का व्यायाम करें, शरीर को ढक कर रखें।

- सर्दी में रक्तचाप कम होने के खतरे बढ़ते हैं इसलिए नियमित जांच कराएं।

- मधुमेह की नियमित जांच जरूरी।
- बच्चों को धुएं से बचाएं और धूप में तेल की मालिश करें।

- संक्रमण फैलने से बचाने के लिए संक्रमित बच्चे को अन्य बच्चों के संपर्क में नहीं आने दें।

यह बरतें सावधानी

- खानपान का विशेष ध्यान रखें, तली-भुनी, चिकनाई व मसालेदार चीजें न खाएं।
- हरी सब्जियों और ताजे फल का सेवन करें नियमित व्यायाम करें।

- बीपी और शुगर की दवा खाने वाले विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें