सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान नर्मिला (40) की भी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एक मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह भी पढ़ें: UP: पढ़िए बागपत जिले की बड़ी खबरें, आखिर दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, शौर्य की तलाश जारी
शहजाद की मौत से परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
सड़क हादसे में बाजीदपुर सानी के शहजाद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। शहजाद तल्हेड़ी बुजुर्ग में एक बैंड में काम करता था। देर रात बैंड बजा कर घर लौट रहा था, लेकिन सवारी न मिलने पर रात उसने नागल में एक ढाबे पर गुजारी। सुबह वह घर जाने के लिए टेंपो में बैठा था। शहजाद अपने पीछे दो बेटियों और दो बेटों को छोड़ गया है। 11 साल का बेटा शाहबान कक्षा छह और 12 साल का बेटा शावेज कक्षा सात का छात्र है। वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। शहजाद परिवार में अकेला कमाने वाला था।