डीएफसी रेलवे ट्रैक के समीप ही इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को विद्युत आपूर्ति करने वाली अर्थिंग की तार भी अधकटी अवस्था में लटक रही थी जिसके कुछ तार कटे हुए थे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के समीप खेतों में कई लोगों के चलने फिरने के निशान मिले हैं संभावतः कई चोर होंगे जिनमें से एक तार काटते समय करंट लगने से मौत का शिकार हो गया होगा।
इस संबंध में सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें रेलवे विभाग द्वारा तार कटने तथा शव पड़ा होने की सूचना मिली थी जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को सील कर मोर्चरी में भिजवा दिया है। मरने वाला संभवतः चोर था जो रेलवे लाइन के तार काटने आया था मामले की जांच की जा रही है।