फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाश फरार, दहशत में परिवार

Tue, 02 Jan 2024 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक मकान पर फायरिंग कर दी गई। वहीं फायरिंग से परिवार दहशत में आ गया। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश भागते दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
firing - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहट कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पठानपुरा गंदेवड़ में सोमवार की रात बदमाश एक मकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग से मकान के अंदर मौजूद परिवार सहम गया और आस-पड़ोस के लोगों में भी दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


घटना रात नौ बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश भागते दिखाई दे रहे है। गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास एक मकान में रकम सिंह का मकान है। इस मकान में उनकी पत्नी तीन बेटे, तीन पुत्रवधू और पांच पौत्र रहते है। रात पूरा परिवार मकान के अंदर था अचानक मकान के गेट पर गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगी, तो पूरा परिवार सहम गया।

विज्ञापन

गोलियों की आवाज बंद हुई तो रकम सिंह के बेटे अनुज और नितिन मकान की छत पर चढ़े। उन्होंने तीन बदमाशों को भागते हुए एक कार में बैठते देखा। कार को बदमाश जंगल से होते हुए जाटोवाला गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर दौड़ा ले गए।

अनुज ने इसकी सूचना बेहट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सात से आठ राउंड फायर किए गए थे। अनुज ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी, जो कार में सवार होकर आए थे। दो बदमाश कर में ही बैठे रहे और तीन बदमाशों ने उतर कर उनके मेन गेट, बाथरूम और खिड़की पर फायर किए। पुलिस घटना की  जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली है। 
 
प्रथम दृष्टया यहीं लग रहा है, कि परिवार को डराने की नीयत से फायरिंग की गई है। घटना की जांच की जा रही है। -योगेश शर्मा, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें