सहारनपुर जनपद में थाना जनकपुरी पुलिस ने एक ऐसे दंपती को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर पैसा वसूलता था। दोनों कई लोगों को निशाना बनाकर लाखों रुपये वसूल चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला किशनपुरा निवासी मुकेश ने थाना जनकपुरी रिपोर्ट दर्ज कर बताया था कि अमरीक निवासी गोपालनगर नगर कोतवाली ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने जब अमरीक से रुपये वापस मांगे तो अमरीक ने उसे अपने घर बुलाया। यहां पर अमरीक की पत्नी दीपा ने मुकेश के साथ अश्लील हरकतें कीं। उस समय मुकेश की वीडियो बना ली गई।
इसके बाद अमरीक ने मुकेश को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे डेढ़ लाख रुपये भी वसूल लिए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पति-पत्नी फरार हो गए और देहरादून में छिपकर रह रहे थे। दोनों को पुलिस ने देहरादून से पकड़ा है।