फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: नकुड़ सीट पर अब साहिल खान ने पेश की दावेदारी, सपा मुखिया अखिलेश यादव से की मुलाकात 

Tue, 12 Jan 2021 02:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव होने में अभी काफी समय है, लेकिन लेकिन इसे लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल शुरू हो चुकी है। सहारनपुर जनपद में समाजवादी पार्टी नेताओं में टिकट की दावेदारी शुरू हो गई है। नकुड़ विधानसभा सीट पर पूर्व में जहां जगपाल दास गुर्जर ने दावेदारी की थी तो, अब साहिल खान ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए दावेदारी की है। 
विज्ञापन


साहिल खान ने दो दिन पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात करके नकुड़ विधानसभा सीट पर चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्हें अपनी दावेदारी के संबंध में प्रपत्र भी सौंपे।इस दौरान बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर भी वार्ता हुई। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें: मेरठ: अवैध निर्माण कराने पर एमडीए के आठ कर्मचारी निलंबित, अधिकारियों से मांगा जवाब 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार सपा की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि इस बार नकुड़ सीट पर स्थानीय प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास के पुत्र जगपाल दास गुर्जर ने भी नकुड़ विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की थी। नकुड़ सीट पर दावेदार बढ़ने पर भविष्य में चुनौती भी सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें: कड़ी नजर रखें किसान, आंदोलन में सरकार करवा सकती है हिंसा: अजित सिंह 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें