फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पट्टा धारक के कर्मचारियों और ग्रामीणों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन पट्टा धारक के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों में हुई मारपीट
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिहारीगढ़। क्षेत्र के गांव फतेहपुर पेलियो में खनन पट्टा धारक के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फतेहपुर पेलियो में स्वीकृत खनन पट्टे पर खनिज का परिवहन करने में ट्रैक्टर-ट्रालियों को चलाने को लेकर पट्टा धारक के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई, इसमें तीन ग्रामीण घायल हो गए । एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीण राजेश पुत्र साधू निवासी कुरड़ीखेड़ा की तहरीर पर पट्टा धारक के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज र्की, जबकि पट्टा धारक के कर्मचारी पंजाब पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी सतपुरा की तहरीर पर मुनेश पुत्र बिशन, महेश, राजेश पुत्र साधू, पवन पुत्र मंगल, मांगेराम पुत्र रतन सिंह, सोमपाल पुत्र नाहर सिंह, फरमान पुत्र इमरान के खिलाफ एक राय होकर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया पट्टा धारक के कर्मचारी पंजाब पुत्र बलविंद्र सिंह व अनोक सिंह पुत्र ध्यान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें