फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार सब्जी विक्रेता की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार सब्जी विक्रेता को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हाईवे पर गांव ताहरपुर के पास हुआ। मिर्जापुर निवासी कामिल (43) पुत्र हमीद बाइक पर सब्जी बेचने का काम करता था। सुबह वह घर से बाइक लेकर सब्जी खरीदने के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव ताहरपुर के पास पहुंचा, तो उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे कामिल को वाहन ने कुचल दिया। मौके पर कामिल का शव क्षत विक्षत अवस्था में था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन भी हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंच गए थे। ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी मिर्जापुर अमरदीप लाल ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
परिवार पर टूटा गम का पहाड़
कामिल की मौत से उसके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के दो लड़कियां और तीन लड़के है। सबसे बड़ा लड़का 13 साल का है। कामिल सब्जी बेचने के अलावा खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। उसकी मौत के बाद यह परिवार बेसहारा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें