फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : पिकअप की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत, हादसे में पत्नी घायल 

Mon, 21 Mar 2022 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह हए एक सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं।
विज्ञापन
accident in saharanpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह बेहट कोतवाली क्षेत्र में हरिपुर गांव के पास पिकअप ने बाइक पर जा रहे रिटायर्ड फौजी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई है। जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। 

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे बेहट कोतवाली क्षेत्र में हुआ। चाटकी गांव निवासी आर्मी से रिटायर्ड सेवाराम (65) पत्नी रामकली के साथ बाइक पर कलसिया की तरफ जा रहे थे। हरिपुर गांव के पास उनकी बाइक में सामने से तेज गति से गई पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरने से सेवाराम व उनकी पत्नी घायल हो गए।

ग्रामीणों ने पीछा कर पिकअप और उसके चालक को पकड़ लिया और 108 पर कॉल करके एम्बुलेंस बुलाई। एम्बुलेंस सेवाराम को लेकर सीएचसी बेहट पहुंची, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पिकअप कब्जे में ले ली गई है। उसके चालक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें