फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दो राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एसडीएम समेत 12 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट, ये है पूरा मामला

Sat, 09 Apr 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

भूमि की श्रेणी बदलने के आरोप में दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बसपा एमएलसी महमूद अली समेत 12 लोग आरोपी हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में बेहट के गांव शेरपुर पेलो व अली अकबरपुर में आवंटित पट्टों की जमीन की श्रेणी बदलने के लिए कूट रचना करने के आरोपियों में शामिल तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो जनेश्वर प्रसाद और हलका कानूनगो बीरबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बसपा एमएलसी महमूद अली, पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के बेटे मोहम्मद जावेद व तत्कालीन एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता समेत 12 लोग आरोपी हैं।

विज्ञापन


गत वर्ष 14 अक्टूबर को बेहट तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो दिनेश कुमार की तरफ से बेहट पुलिस ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों में शामिल तत्कालीन एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, रजिस्ट्रार कानूनगो जनेश्वर प्रसाद व पवन सिंह, हलका कानूनगो बीरबल व मोहम्मद शोएब पर आरोप है कि इन्होंने गांव शेरपुर पेलो व अली अकबरपुर में आवंटित पट्टों की जमीन की श्रेणी बदलने में कूट रचना की। 

इसके बाद यह जमीन मिर्जापुर पोल स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी का संचालन करने वाले अब्दुल वहीद एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को बेची गई। इसमें ट्रस्टी बसपा एमएलसी महमूद अली और उनके भतीजे मोहम्मद जावेद तथा जमीन का बैमाना ट्रस्ट के नाम करने वाले गांव शेरपुर पेलो निवासी अखलाक, सुरेंद्र, संजय, राशिद व अब्दुल रहमान भी आरोपी बनाए गए हैं। रविवार को बेहट पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो जनेश्वर प्रसाद पुत्र प्रकाशचंद निवासी साकेत कॉलोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर व राजस्व निरीक्षक बीरबल पुत्र गेंदाराम निवासी विनय विहार कॉलोनी पेपर मिल रोड सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब दौड़ रहा बुलडोजर: शामली में अवैध कॉलोनी का सफाया, 25 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

ये था मामला 
27 जुलाई 2021 को असलमपुर बरथा के रणबीर सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी, कि बेहट तहसील के तीन गांवों की सार्वजनिक उपयोग की करीब 745.525 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। इसमें गांव शेरपुर पेलो की 27.207 हेक्टेयर,  रोशनपुर पेलो की 9.246 हेक्टेयर व अली अकबरपुर की 13.242 हेक्टेयर यानि कुल 49.695 हेक्टेयर (745.425 बीघा) भूमि शामिल है। एसडीएम बेहट को इसकी जांच सौंपी गई थी। जांच में स्पष्ट हुआ था, कि जिन 115 पट्टाधारकों को यह भूमि उपयोग के लिए आवंटित की गई थी, उन्होंने यह जमीन बेच दी है, जबकि उन्हें इसे बेचने का अधिकार नहीं था। इसके लिए उन्होंने जमीन को संक्रमणीय घोषित कराया था। जमीन का काफी हिस्सा अब्दुल वहीद एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को बेचा गया था। भूमि की श्रेणी बदलने में कूटरचना करने वालों में तत्कालीन एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, रजिस्ट्रार कानूगो जनेश्वर प्रसाद व पवन सिंह, राजस्व निरीक्षक बीरबल व मोहमद शोएब के नाम सामने आए थे, जिसके बाद ट्रस्टियों, पट्टाधारियों व तत्कालीन एसडीएम, राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: कातिल सिपाही के खुल रहे बड़े राज: सरकारी पिस्टल के साथ ड्यूटी से था फरार, सामने आया पिता-पुत्र की हत्या का खौफनाक सच

जांच के उपरांत होगी बाकी की गिरफ्तारी
बेहट कोतवाली में दर्ज इस मुकदमे में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे में तत्कालीन एसडीएम और एमएलसी भी नामजद हैं। इसकी जांच के लिए एसपी देहात अतुल शर्मा के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया हुआ है। जांच के बाद आज दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। एसआईटी जांच कर रही है, जांच के उपरांत अन्य की गिरफ्तारी की जाएगी। - आकाश तोमर एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें