फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur : मुठभेड़ में चार गौकश गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल, एसएसपी ने बनाई थी टीम

Thu, 28 Dec 2023 11:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चार गौकशों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि एक गौकश गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस ने चार गौकशों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गत दिवस दमकड़ी में हुई गौकशी की घटना में शामिल चार गौकशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनमें से दो को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। एक गौकश बुरहान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात दमकड़ी में गौकशों द्वारा गांव के विनय शर्मा का गोवंश चोरी करने के बाद उसे बाग में काट दिया था। वहीं, बुधवार सुबह अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया था।

इसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल करते हुए खुलासे के लिए सीओ द्वितीय अभितेष सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली देहात सत्येंद्र प्रकाश व चिलकाना विनय शर्मा की टीम बनाई थी। टीम ने इस घटना में शामिल दो गौकशों जान मोहम्मद और अदनान को बीती शाम पकड़ लिया था। उन्होंने बताया कि ये घटना बुरहान और खुसनूद के साथ मिलकार की थी, जिसमें इनके तीन अन्य साथी भी थे।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या, फिर खुद भी फंदे पर लटका, चार माह पहले जमानत पर आया था दुष्कर्म का आरोपी
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि रात्रि में चेकिंग के दौरान इस टीम को बुरहान की गतिविधियों की जानकारी मिली। टीम ने घेराबंदी की तो गिरफ्तारी से बचने के लिए गौकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं, जवाबी कार्रवाई में बुरहान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान मौके से खुशनूद भी पकड़ा गया। चारों गौकश दमकड़ी से सटे गांव बुड्ढाखेड़ा के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें