सहारनपुर पुलिस ने चार गौकशों को गिरफ्तार किया।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में गत दिवस दमकड़ी में हुई गौकशी की घटना में शामिल चार गौकशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनमें से दो को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। एक गौकश बुरहान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की रात दमकड़ी में गौकशों द्वारा गांव के विनय शर्मा का गोवंश चोरी करने के बाद उसे बाग में काट दिया था। वहीं, बुधवार सुबह अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया था।