फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी नेपाली नौकर, इस बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

Sun, 01 May 2022 12:43 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

12 अप्रैल को मिशन कंपाउंड निवासी साड़ी व्यवसायी दुर्गेश ग्रोवर के मकान में चोरी की घटना करने वाला एक और नेपाल निवासी नौकर कैलाश
विज्ञापन
दबोचा गया बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया। कोतवाली सदर बाजार और क्राइम ब्रांच ने मिशन कंपाउंड में साड़ी व्यवसायी दुर्गेश ग्रोवर के घर हुई चोरी के मुख्य आरोपी नेपाल निवासी नौकर कैलाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि 12 अप्रैल को मिशन कंपाउंड निवासी साड़ी व्यवसायी दुर्गेश ग्रोवर के मकान में चोरी की घटना करने वाला एक और नेपाल निवासी नौकर कैलाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें: यूपी: मुजफ्फरनगर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मोहल्ला खालापार में छापेमारी कर दो ड्रग्स तस्कर दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ स्थल से  तमंचे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा एक बैग में करीब 50 हजार रुपये कैश व चोरी गए कुछ आभूषण बरामद हुए।  

बताया गया कि आरोपी कैलाश पहले दुर्गेश ग्रोवर के यहां नौकर था और उसी ने एक योजना के तहत अमर बहादुर को स्वयं की जगह नौकरी पर लगा दिया था। इस पूरे चोरी कांड का मास्टर माइंड कैलाश था। अमर बहादुर को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें