फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पुलिस पर किशोर की पिटाई करने का आरोप, घायल बेटे को एसएसपी कार्यालय लेकर पहुंचा पिता

Tue, 30 Nov 2021 07:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक शख्स अपने घायल बेटे को एसएसपी ऑफिस पर लेकर पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे की बुरी तरह से पिटाई की है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बेटे को लेकर जाता पिता - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में चौधरी विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने देहात कोतवाली पुलिस पर उसके पुत्र की बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगाया है। जख्मी पुत्र को पीड़ित एसएसपी कार्यालय लेकर पहुंचा। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


चौधरी विहार कॉलोनी निवासी मोहसिन ने मंगलवार को एसएसपी से मिलकर बताया कि उसके 15 वर्षीय पुत्र शाकिर की दो दिन पहले मोहल्ले के ही दो युवकों से कहासुनी हो गई थी। तब मौके पर मौजूद लोगों ने मामला निपटा दिया था।

यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन: टिकैत बोले- सरकार ने संसद में कानून वापस लेकर बढ़ाया यकीन, कहा दर्ज मुकदमे भी होने चाहिए वापस
विज्ञापन

 
रंजिश में दूसरे पक्ष ने परिवार की महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शाकिर के खिलाफ देेहात कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन जांच में आरोप झूठे पाए गए। तब, पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया था। नगर मजिस्ट्रेट के यहां से शाकिर को जमानत मिल गई।

आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस से मिलीभगत कर शाकिर को थाने बुलवाया, जहां पर उसके साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। उसके पुत्र से एक कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया।

मोहसिन ने बताया कि उसके भाई शोएब ने शाकिर को बेहोश होता देखकर पुलिसकर्मियों को मारपीट करने से रोका तो उसे भी धमकी दी गई। इसके बाद घायल अवस्था में शोएब उसके पुत्र को घर लेकर पहुंचा। इसके बाद चिकित्सक के यहां शाकिर का इलाज कराया।
विज्ञापन


मोहसिन ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप झूठे निकले तो आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें