फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: आजम खां की अनदेखी पर उलमा नाराज, अखिलेश यादव को लिया निशाने पर, कही ये बड़ी बात

Wed, 27 Apr 2022 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

ढाई साल से जेल में बंद आजम खां की अनदेखी किए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव घर में ही घिरते नजर आ रहे हैं। अब उलमा ने भी आजम मामले में अखिलेश यादव की चुप्पी पर उन्हें मुस्लिम विरोधी करार दिया है।
विज्ञापन
आजम खां व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले करीब ढाई साल से जेल में बंद उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता आजम खां की अनदेखी किए जाने को लेकर सपा मुखिया व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव घर में ही घिरते नजर आ रहे हैं। अब उलमा ने भी आजम मामले में अखिलेश यादव की चुप्पी पर उन्हें मुस्लिम विरोधी करार दिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, थाने जाकर बोला- पूनम को मारकर आया हूं...

मंगलवार को मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि आजम खां पिछले ढाई साल से जेल में बंद हैं। जब एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आजम खां से जेल में मिलने की बात कही तो अखिलेश यादव भी हरकत में आए, कहा कि हम भी मिलने जाएंगे, लेकिन वह फिर से जाकर सो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रसपा के अध्यक्ष व अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव, कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जेल में जाकर मिले। जिसके बाद अखिलेश यादव फिर से जागे और उन्होंने अपना एक प्रतिनिधिमंडल जेल में आजम खां से मिलने भेजा, लेकिन अनदेखी से नाराज आजम खां ने उनसे मिलने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन


मुफ्ती असद ने कहा कि ढाई साल तक आजम खां की अनदेखी से साफ है कि अखिलेश यादव मुस्लिम लीडरों की अनदेखी कर रहे हैं और वह मुस्लिम विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि इसका नतीजा ये होगा कि मुस्लिम दूसरा विकल्प तैयार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आजम खां सपा को अलविदा कहकर प्रसपा, कांग्रेस या फिर किसी और दल के साथ चले जाएं। 

यह भी पढ़ें: मेरठ:  बैठक के दौरान आपस में भिड़े बसपा नेता, जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें