देवबंद में एक गांव में दंपती की मौत होने से दहशत फैल गई। गांव में चर्चा है कि घरेलू कलह के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
सहारनपुर जनपद में देवबंद कोतवाली क्षेत्र के अंबोली गांव में दंपती की मौत से सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस अभी मौत के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बताया गया कि पति ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि 'पत्नी की हत्या कर, मैं आत्महत्या कर रहा हूं।' वहीं पुलिस ने जांच करने के बाद बताया कि पत्नी ने जहर खाकर जान दी है, तो वहीं पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
उधर, गांव में घरेलू कलह के चलते खुदकुशी करने की चर्चा है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा।