फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इंस्पेक्टर और दो दरोगा पर गिरी गाज, बुजुर्ग दंपती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में हुई ये कार्रवाई

Thu, 23 Sep 2021 09:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

युवकों द्वारा दंपती के ऊपर पेट्रोल-डीजल डालकर आग लगाने के मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने एक इंस्पेक्टर और दो दरोगाओं को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के रायपुर गांव में पेट्रोल के रुपये मांगने पर युवकों द्वारा दंपती के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में एसएसपी ने थाना मिर्जापुर इंस्पेक्टर व दो उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया। इन पर अन्य कार्यों में भी लापरवाही बरतने का आरोप है। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को थाना मिर्जापुर के गांव रायपुर में पेट्रोल के रुपये मांगने पर दो युवकों ने दंपती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। एसएसपी डॉक्टर एस चनप्पा ने बताया कि इस मामले में थाना मिर्जापुर इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवध्यान सिंह, अरुण कुमार की लापरवाही सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें
विज्ञापन


इसके अलावा नशा कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न करने और राजकीय कार्यों में रुचि न लेने की वजह से भी तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनकी जगह पर अभी किसी को नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज

चार बदमाश गिरफ्तार 
कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने साहिल, नितिन निवासी कांशीराम कॉलोनी, वीशू निवासी अनुपम विहार, आलिम निवासी मवीकला को पकड़ा है, जो बुधवार की रात कांशीराम कॉलोनी के पास चोरी की योजना बना रहे थे। इनके पास से चार चाकू भी बरामद हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें