जबरन वसूली के मामले में एसएसपी ने पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। बताया गया कि ये पुलिस कर्मी एक मेडिकल स्टोर मालिक से 40 हजार रुपये की वसूली कर रहे थे, इसी दौरान इन्हें पकड़ लिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहारनपुर जनपद में एक मेडिकल स्टोर मालिक से जबरन 40 हजार रुपये की वसूली करने पर एसएसपी ने एक दीवान और चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने पांचों पुलिस कर्मियों को दुकानदार से जबरन वसूली करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर शहर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी और देहात कोतवाली में तैनात चार कांस्टेबलों को महानगर में एक मेडिकल स्टोर के मालिक से जबरन 40 हजार रुपये की वसूली करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पांचों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस संबंध में एएसपी प्रीति यादव को विभागीय जांच सौंपी गई है।