फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा नेता से दुर्व्यवहार करना पड़ा भारी, एसएसपी ने दरोगा को किया निलंबित, ये था पूरा मामला

Wed, 30 Mar 2022 06:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

भाजपा नेता के साथ अभद्रता करना एक दरोगा को भारी पड़ गया। एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर में गए भाजपा नेता से दरोगा ने अभद्रता कर दी। एसएसपी ने मामले की जांच के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया। पीड़ित भाजपा नेता नकुड़ देहात मंडल के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि एक मामले को लेकर भाजपा के नकुड़ देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी थाना कुतुबशेर की चौकी पर तैनात दरोगा राहुल से मिलने गए थे, जिसके बाद भाजपा नेता ने दरोगा पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी शिकायत की। 

यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा
विज्ञापन


एसएसपी का कहना है कि वह इस दौरान छुट्टी पर थे। वापस लौटने पर मामले का पता चला। सीओ प्रथम प्रीति यादव और एसपी देहात अतुल शर्मा ने भी इस संबंध में आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दी, जिसके पश्चात दरोगा राहुल को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी

उधर, सूत्रों के मुताबिक मौके पर भाजपा नेता और दरोगा के बीच हाथापाई भी हुई है। पता लगने पर कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता थाना कुतुबशेर पर एकत्र हो गए थे और कार्रवाई की मांग की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें