फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में मातम: ड्यूटी पर पहुंचे एसएसआई की अचानक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, छह महीने देवबंद में हुए थे तैनात

Sat, 19 Mar 2022 03:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

ड्यूटी पर पहुंचे एसएसआई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी की मौत से विभाग में मातम पसर गया। उधर, सूचना पर मिलने पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
एसआई इंद्रपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद थाने में तैनात एसएसआई इंदरपाल सिंह (50) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। एसएसआई इंदरपाल सिंह करीब छह माह पूर्व ही देवबंद कोतवाली में आए थे।

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार की सुबह जैसे ही वह कोतवाली में ड्यूटी पर पहुंचे तो उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। यह देखते ही कोतवाली में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने पुलिस गाड़ी से इंदरपाल सिंह को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि इंदरपाल सिंह मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे। लेकिन उनकी पत्नी बच्चों के साथ नोएडा में रह रही थी। उन्होंने बताया कि दरोगा इंदरपाल सिंह के परिजनों को सूचना दे दी गई। उनके आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें