फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिया धर्मगुरु डॉ. सैय्यद हबीब बोले- मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार

Tue, 28 Dec 2021 07:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में धर्मगुरु डॉ. सैय्यद हबीब हैदर आब्दी ने भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए बहुत कार्य किए हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में धर्मगुरु डॉ. सैय्यद हबीब हैदर आब्दी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं शिया धर्मगुरु डॉ. सैय्यद हबीब हैदर आब्दी ने कहा कि केंद्र सरकार मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों ने मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


सहारनपुर में मंगलवार को थीतकी गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री वसीम अब्बास नकवी के आवास पर बैठक में शिया धर्मगुरु डॉ. सैय्यद हबीब हैदर आब्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की अखिलेश सरकार ने मुस्लिम समाज के युवाओं को बेरोजगारों की लाइन में खड़ा कर दिया, जबकि योगी सरकार ने मुस्लिम समाज को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें भरपूर सम्मान देने का काम किया। 

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज भाजपा के हाथ मजबूत करने का काम करेगा। मुस्लिम समाज को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार द्वारा सम्मान देने का काम किया गया। आज हर गरीब मुस्लिम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मुहैया कराए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जबकि पूर्व की अखिलेश सरकार ने मुस्लिम समाज को हर क्षेत्र में पीछे धकेला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

अध्यक्षता वसीम अब्बास नकवी व संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. फिरोज चौहान ने किया। इससे पूर्व शिया धर्मगुरु डॉ. सैय्यद हबीब हैदर आब्दी का नगर में विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें