फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: थाने से आरोपी छूटे, अभी मुर्गे पुलिस हिरासत में, जानें क्या है माजरा

Mon, 14 Jun 2021 05:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पुलिस ने आरोपियों को तो छोड़ दिया है लेकिन, अभी मुर्गे पुलिस हिरासत में ही है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बड़गांव थाना क्षेत्र के नूनाबड़ी गांव के आम के बाग में गत शुक्रवार को हार-जीत की बाजी लगाकर मुर्गों को लड़ाया जा रहा था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर दो मुर्गे बरामद किए थे। आरोपी तो थाना से ही जमानत मिलने पर छूट गए, मगर मुर्गे अब भी पुलिस के कब्जे में हैं। 

विज्ञापन


मामले में छोटा उर्फ मुस्तकीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला बडजियाउलहक थाना देवबंद, गजराम पुत्र मुरारीलाल रत्नगढ़ मौहल्ला आजमगढ़ थाना सिवाल कला बिजनौर, रिजवान पुत्र इशाक निवासी खुगंर कॉलोनी थाना कुतुबशेर और राशिद उर्फ मोनू पुत्र अबरार निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 4060 रुपए नकदी और दो मुर्गे बरामद हुए थे। 

उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मुर्गे माल मुकदमाती हैं, इसलिए कोर्ट के आदेश पर ही इन्हें मालिक के सुपुर्द किया जा सकता है। 

ऐसे होता है मुर्गा लड़ाकर जुआ 
दो मुर्गों को आपस में लड़ाया जाता है। लोग मनपसंद मुर्गे पर पैसे लगाते हैं, जो मुर्गा जीतता है, उस पर पैसे लगाने वालों को दोगुना भाव मिलता है। जीतने के लिए लोग अपना मुर्गा भी लेकर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें