फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गांव में दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत, प्रधान ने कराई मुनादी, लोगों को दी ये सलाह

Fri, 13 Oct 2023 05:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : जंगल में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्राम प्रधान ने मुनादी करा कर लोगों को यह सलाह दी है।
विज्ञापन
गांव में मुनादी करता व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में नकुड़ क्षेत्र के गांव साल्हापुर के जंगल में गुलदार दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में गांव में मुनादी कराकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। हांलाकि जंगल में गुलदार किसने देखा इसकी अभी किसी ने पुष्टि नही की है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर गांव साल्हापुर के एक व्यक्ति द्वारा गांव में मुनादी करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त व्यक्ति ढोल लेकर गांव साल्हापुर के जंगल में गुलदार आने की मुनादी करते हुए गांव खंडवा, खारीबांस, गाजीवाला व साल्हापुर के ग्रामीणों से अपने खेतों में सावधान होकर जाने और शाम के छह बजे से पहले अपने घर लौट आने की बात कह रहा है। 

इस संबंध में जब ग्रामीणों से बात की गई तो पूर्व प्रधान चौथरी गजेसिंह, प्रवीण कुमार व गांव निवासी सपा नेता कुंवरपाल सिंह राठी आदि ने बताया कि गांव के जंगल में गुलदार आने की मुनादी तो करायी गई है, लेकिन गुलदार किसने और कहां देखा इसकी पुष्टि अभी तक किसी ने नही की है। 

उधर, इस संबंध में ग्राम प्रधान पालसिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोग उनके पास आये थे और उन्होंने गांव के जंगल में गुलदार दिखाई देने की बात कहते हुए गांव में मुनादी कराये जाने का आग्रह किया था। इसीलिए गांव में एहतियात के तौर पर मुनादी कराई गई है। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव
विज्ञापन

बता दें कि सोशल मीडिया पर करीब 15 दिन से एक अन्य वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गुलदार एक खेत में बने एक ट्यूबवेल की छत पर बैठा दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले इस वीडियो को लेकर गांव शुक्रताल में भी गुलदार आने की अफवाह फैल गई थी।

यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें