सहारनपुर में सोमवार को एक हादसा हो गया। पैर फिसलने से मां-बेटा यमुना नदी में डूब गए। पुलिस और ग्रामीण दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। उधर, घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार को एक हादसा हो गया। बताया गया कि पैर फिसलने से मां-बेटा यमुना में डूब गए। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पहुंची और दोनों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना मिर्जापुर के यमुना किनारे के गांव छज्जा के निन्द्रेश (38) अपने बेटे गौरव (12) के साथ सोमवार को लकड़ी लेने हरियाणा जा रहे थे। इसी दौरान यमुना पार करते समय पैर फिसलने से दोनों यमुना में डूब गए।
बता दें कि पुलिस एवं ग्रामीणों ने यमुना में दोनों की तलाश की लेकिन, मां-बेटे का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। उधर, जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।