फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband News: मौलाना अरशद मदनी बोले- श्रीलंका की तबाही से सबक लें नफरत के सौदागर

Mon, 23 May 2022 08:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि नफरत से हमारा देश तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा पड़ोसी देश श्रीलंका को नफरत की राजनीति ने ही तबाह किया है।
विज्ञापन
मौलाना सैयद अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने देश की वर्तमान परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि नफरत से देश तबाह हो जाएगा। पड़ोसी देश श्रीलंका को नफरत की राजनीति ने ही तबाह किया है। नफरत के सौदागरों को श्रीलंका से सबक लेना चाहिए। मौलाना मदनी ने स्पष्ट किया कि हम यह बातें केवल इसलिए कह रहे हैं कि हमें अपने देश से मोहब्बत है और हम इसे फलते-फूलते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि देश को प्यार-मोहब्बत की ताकत से ही आजाद कराया गया था। आजादी के मतवालों ने जगह-जगह इसके लिए अपना खून पानी की तरह बहा दिया था। आजादी के लिए बहने वाला यह खून केवल हिंदू का नहीं था, केवल मुसलमान का नहीं था बल्कि यह दोनों का था।

उन्होंने कहा कि हम अपने साथ उसी पुराने इतिहास को लेकर चलते हैं, जब तक जिंदा हैं चलते रहेंगे। मदनी ने कहा कि नफरत की राजनीति को नफरत से नहीं मिटाया जा सकता, बल्कि उसे प्यार-मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है। धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार की हिंसा स्वीकार्य नहीं हो सकती। कोई भी धर्म हो वह मानवता, सहिष्णुता और प्रेम का संदेश देता है, इसलिए जो लोग इसका प्रयोग नफरत और हिंसा के लिए करते हैं वह अपने धर्म के सच्चे अनुयायी नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA अफसर मर्डर केस: जेल में रातभर करवट बदलता रहा रैय्यान, कातिल मुनीर का है ऐसा हाल, कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

मौलाना अरशद मदनी ने यह भी कहा कि देश की वर्तमान स्थिति बहुत चिंताजनक हैं, आज पूरे देश में चाहे वो असम हो, उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो, दिल्ली हो या फिर मध्य प्रदेश हो हर जगह धार्मिक कट्टरता और नफरत का खेल जारी है। स्थिति अति विस्फोटक बना दी गई है। कुछ लोग अपनी कुर्सी बचाने के लिए हिंदू-मुस्लिमों को आपस में लड़ा रहे हैं। मौलाना मदनी ने सभी हालातों को लेकर देश की मीडिया पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत:  जेल में मुनीर, आखिर कौन चला रहा इंस्टाग्राम, फांसी की सजा के बाद भी की गई पोस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें