फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईटीबीपी के जवान की नदी में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 07 Jun 2022 09:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

आईटीबीपी के जवान की नदी में डूबकर मौत हो गई। जवान की मौत से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जवान का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के जवान गांव डूभर किशनपुर निवासी विकास गुर्जर की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


सहारनपुर में थाना तीतरो क्षेत्र के गांव डूभर किशनपुर निवासी विकास गुर्जर (30) पुत्र कंवरपाल उर्फ रुल्हा सिंह 2012 में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनाती मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर में आईटीबीपी 29वीं बटालियन में थी। 

परिजनों के मुताबिक, पांच जून रविवार को वह अपने ग्रुप के जवानों के साथ जमतरा नर्मदा नदी में नहाने गया था। अचानक विकास गहरे पानी में चला और तेज बहाव में डूब गया। साथी जवानों ने इसकी सूचना आईटीबीपी के अधिकारियों को दी। उन्होंने जवान की तलाश में राहत-बचाव अभियान चलाया, तो तीसरे दिन उसका शव 17 किलोमीटर आगे से मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gupta Brothers Arrested: राशन की दुकान से निकलकर गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य, अब मंडराया ये खतरा
विज्ञापन


मृतक जवान के चाचा सरदीप गुर्जर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद शव ही परिजनों को सौंपा जाएगा। विकास की शादी 2015 में मोनिका के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र विराट (7) व पुत्री वीरा साढे़ चार वर्ष की है। ग्रामीणों ने बताया कि विकास बेहद मिलनसार लड़का था। विकास की मौत की सूचना मिलने के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें