फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : सांस की नली में फटा गुब्बारा फंसने से बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 26 Mar 2022 05:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

फटा हुआ गुब्बारा सांस की नली में फंसने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में मासूम बच्ची की सांस की नली में फटा हुआ गुब्बारा फंसने से मौत हो गई। बच्ची ने खेल-खेल में गुब्बारे को मुंह में डाल लिया था। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली मंडी क्षेत्र के तोता चौक निवासी अभिषेक मित्तल बैंक कर्मचारी हैं, जो सोनीपत में कार्यरत है। उनकी सात माह की मासूम बेटी मट्टो शुक्रवार की देर रात घर में गुब्बारे से खेल रही थी। पुलिस के मुताबिक खेल-खेल में गुब्बारा फट गया, जिसे बच्ची ने अपने मुंह में डाल दिया। गुब्बारा उसकी सांस की नली में फंस गया। हालत खराब होती देख परिजन बच्ची को एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बच्ची की मां सोनिया मित्तल का रो-रोककर बुराहाल है।

यह भी पढ़ें: योगीराज 2.0: योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनेंगे पश्चिम के ये दो चेहरे, दिनेश की जीत ने रचा था इतिहास, दिलचस्प है पूरी कहानी
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गुब्बारा सांस की नली में फंसने की वजह से बच्ची की मौत हुई है। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शपथ ग्रहण समारोह : पश्चिमी यूपी से नौ मंत्री बनने तय, मेरठ से दिनेश और सोमेंद्र का नाम, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें