फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर मंडला रुतबा घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को दो मंत्री मिले पर मंडल का रुतबा घटा
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले को दो मंत्री मिल गए हैं लेकिन मंडल का रुतबा घट गया है। पिछली भाजपा सरकार में दो कैबिनेट मंत्री, एक स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सहित चार मंत्री थे, इस बार तीन मंत्री हैं, लेकिन कैबिनेट मंत्री एक भी नहीं है।
विज्ञापन

सहारनपुर से पिछली सरकार में डाक्टर धर्म सिंह कैबिनेट मंत्री (आयुष) थे। शामली की थानाभवन सीट से विधायक सुरेश राणा भी कैबिनेट मंत्री (गन्ना) थे, मुजफ्फरनगर शहर से सीट से कपिलदेव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (कौशल विकास) और मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट से विधायक विजय कश्यप राज्य मंत्री (बाढ़ नियंत्रण) थे। डाक्टर धर्मसिंह सैनी चुनाव से पहले सपा में चले गए थे। सुरेश राणा चुनाव हार गए। उनकी जगह राजपूत समाज से देवबंद से विधायक बृजेश सिंह को राज्य मंत्री बनाया गया है। जसवंत सैनी को राज्यमंत्री बनाकर सैनी समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मुजफ्फरनगर में छह में से चार सीटों पर भाजपा को हारना का सामना करना पड़ा। शहर सीट से तीसरी बार जीते कपिलदेव अग्रवाल का सरकार में रुतबा बरकरार रखा गया है। उन्हें इस बार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें