फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष, पुलिस के सामने हुआ पथराव, पांच लोग घायल और पुलिसकर्मी चोटिल

Thu, 03 Mar 2022 12:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

अनुसूचित जाति और त्यागी बिरादरी के लोगों में संघर्ष हो गया। वहीं पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर के एक गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में गागलहेड़ी के गांव बडूली में बुधवार की रात अनुसूचित जाति व त्यागी बिरादरी के लोगों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी होती रही। संघर्ष में दोनों तरफ के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी पत्थर लगने से चोटिल हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष के बाद से बाद गांव में तानव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


नागल थाना क्षेत्र के इस गांव में मंगलवार की शाम दोनों पक्षों के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस वक्त तो मामला निपट गया था, लेकिन बुधवार रात दस बजे दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 

यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: मानसी व श्वेता ने बयां किया नवीन की मौत के दौरान खारकीव का मंजर, दहशत के बीच आज लौटेंगे कई छात्र
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बीनू सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर भी आपस में भिड़ रहे ग्रामीणों पर कोई असर नहीं हुआ और वे पुलिस की मौजूदगी में पथराव करते रहे। एक पुलिसकर्मी भी पत्थर लगने से चोटिल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में उत्खनन जारी: पांडव टीले से मिलीं ये दुर्लभ चीजें, देखिए तस्वीरें

बताया गया कि मारपीट और पथराव में दोनों तरफ के पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। वहीं पुलिस द्वारा लाठियां फटकारे जाने के बाद दोनों पक्षों के लोग तितर-बितर हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें