फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सांझी विसर्जित करने गये पालिका कर्मचारियों पर हमला, दो घायल, थाने में दी तहरीर

Sat, 12 Oct 2024 11:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ कस्बे से यमुना में सांझी विसर्जित करने गए कर्मियों पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल कर्मी अस्पताल में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नकुड़ कस्बे से यमुना में सांझी विसर्जित करने गए कर्मियों पर हमला कर दिया गया। यहां सांझी एकत्र कर यमुना नदी में विसर्जन करने गये नगर पालिका के नौ कर्मचारियों को कुछ लोगों ने लाठी डंडों व लोहे की राॅड से मारपीट कर घायल कर दिया। दो कर्मचारियों को गंभीर चोट आने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा के जठलाना थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


पालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम नगर पालिका के  शेखर, शुभम, संजय, अन्नु, विपुल आदि नौ कर्मचारी तीन ट्रेक्टर-ट्रालियों में कस्बे के निभिन्न मोहल्लों से सांझी माता एकत्र कर गांव नसरुल्लागढ के पास यमुना नदी में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विसर्जित करने गये थे।
 
विज्ञापन

बताया कि रात करीब नौ बजे जैसे ही कर्मचारियों ने सांझियों को बहते पानी में विसर्जित किया तो हरियाणा की ओर पंद्रह-सोलह लोग हाथों में लाठी, डंडे व लोहे की राॅड आदि लेकर आये और सांझियों को गंदगी-कूड़ा बताते हुए गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन पर जानलेवा हमला बोल घायल कर दिया।

पालिका कर्मचारियों ने हमलावरों को काफी समझाया, लेकिन वह नही माने और मारपीट करते रहे।वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे और सूचना चेयरमैन को दी। जिसके बाद चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता व पालिका के पचास से अधिक कर्मचारी घटना पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

चिकित्सक ने शेखर व शुभम को गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पालिका कर्मचारी बालेश पुत्र रूपराम की ओर से हरियाणा के जठलाना थाने में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। हमलावर हरियाणा के खनन माफिया बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें