राज्यमंत्री बृजेश सिंह के शहर में पहुंचने के दौरान लोगों ने जगह जगह पर ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। वहीं इस कारण काफी जांच
योगी सरकार में मंत्री बनकर लौटे सहारनपुर जनपद निवासी लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह और संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
दोनों राज्यमंत्री लखनऊ से लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस से सुबह नौ बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन से दोनों मंत्रियों का एक साथ काफिला निकला।
विश्वकर्मा चौक, घंटाघर, रेलवे रोड, कोर्ट रोड पर उनका स्वागत किया गया। कोर्ट रोड से बृजेश सिंह का काफिला मल्हीपुर रोड होते हुए गुजरा, जबकि राज्य मंत्री जसवंत सैनी का काफिला दिल्ली रोड से होकर रामपुर की ओर गुजरा।
राज्यमंत्री बृजेश सिंह के शहर में पहुंचने के दौरान लोगों ने जगह जगह पर ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। मंत्रियों के स्वागत और काफिले के कारण महानगर में रेलवे रोड, अंबाला रोड, कोर्ट रोड पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसने के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों मंत्री अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अपने पैतृक गांव में पहुंचेंगे।