फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बड़गांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 350 ग्राम स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 60 लाख

Fri, 07 Nov 2025 04:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बड़गांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान 350 ग्राम स्मैक और हरियाणा नंबर की बाइक सहित दो युवकों को पकड़ा। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़गांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 350 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस टीम शुक्रवार को दल्हेड़ी की पुलिया के पास गोगा म्हाड़ी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हरियाणा नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन दोनों ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें कुछ दूरी पर रोक लिया।

तलाशी में दोनों युवकों से 350 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्त में आने के बाद आरोपियों ने अपना नाम अदनान पुत्र गफ्फार और जुनैद पुत्र यामीन, निवासी धानवा थाना तीतरों, जिला सहारनपुर बताया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें