बेहट। कस्बे की इंदिरा काॅलोनी के 345 मकानों को खाली किए जाने का सिंचाई विभाग व प्रशासन का तीन दिन का अल्टीमेटम बुधवार को खत्म हो गया था। लोगों को डर था कि बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों व प्रशासनिक टीम कार्रवाई के लिए आ सकती है।
इसे लेकर सुबह से ही काॅलोनी में गहमागहमी का माहौल था। काॅलोनी निवासी अलीजान का कहना था कि वह सिंचाई विभाग व प्रशासन की हर कार्रवाई का कानून के दायरे में रहकर मजबूती के साथ विरोध कर रहे हैं। किसी भी कीमत पर वह अपने मकानों को खाली नहीं करेंगे।
उनके लोग कोर्ट गए हुए हैं। कोर्ट में छह तारीख लगी थी। कामरेड शौकत ने बताया कि जिन 70 परिवारों ने कोर्ट में वाद दायर कर स्थगन आदेश लिया था, वह उन सभी का आवास खसरा नंबरों पर था, जो सिंचाई विभाग ने नोटिस में अंकित थे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी।
हारुन खान व सरफराज खान ने कहा कि जिन 345 पर मकानों पर कार्रवाई के लिए लाल निशान लगाए गए हैं उनमें रहने परिवारों की तरफ से वाद दायर करने के फाइल तैयार करा ली गई है। कोर्ट में हड़ताल होने के चलते आज वाद दायर नहीं किया जा सका।