फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: विवाहिता की हत्या के मामले में पति, सास, ससुर और ननद को आजीवन कारावास

Wed, 17 Jan 2024 08:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में अपर सत्र न्यायधीश ने हत्या का दोष सिद्ध होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में पति, सास-ससुर और ननद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घर का खर्च मांगने पर विवाहिता को ससुरालियों ने दिया था जहर
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या एक ललित नारायण झा ने हत्या का दोष सिद्ध हो जाने विवाहिता के पति ,ससुर, सास और ननद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 41 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है।

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता सोनवीर सिंह ने बताया की ग्राम हरचंदपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार निवासी छबेग सिंह ने छह जनवरी 2021 को थाना तीतरों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि उसकी बेटी गुरविंदर कौर की शादी 2012 में ग्राम बेरखेड़ी थाना तीतरों निवासी जसविंदर सिंह के साथ हुई थी। जसविंदर सिंह बेटी को घर का खर्च नहीं देता था। मांगने पर उसके साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोग भी बेटी का उत्पीड़न करते थे। छह जनवरी 2021 को गुरविंदर ने घर खर्च के लिए रुपये मांगे तो जसविंदर सिंह ने अपने परिवार के उकसाने पर गुरविंदर को पीटा था। जबरन बेटी को जहर खिला दिया था। जिला अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी।

गुरविंदर ने अपने बयान में पति जसविंदर, सास सरबजीत कौर, ससुर रघुबीर सिंह, ननद देवेंदर कौर को जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मृतका गुरविंदर के नाबालिग दो बच्चों के पालन-पोषण और पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें